फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में दंपती को पीटा

Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा टोला कतरौन में जमीनी विवाद के दौरान पति-पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कुस्महा टोला निवासी रामकिशुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 11 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे जमीन के विवाद को लेकर उनके पट्टीदार रामचंदर, अशोक, विकास और अनिल पुत्र रामचंदर खट्टीक ने लाठी-डंडे से उन्हें पीटा।
रामकिशुन की पत्नी आशा देवी, पति को बचाने के लिए आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए पीटा। मारपीट में रामकिशुन को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। रामकोला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें