फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 15 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बगहा के समीप रविवार को बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवरिया बाबू टोला कोटिया निवासी 42 वर्षीय गगन पाण्डेय पुत्र मधुसूदन पाण्डेय के रूप में हुई है। बताया गया कि गगन पाण्डेय रविवार को करीब तीन बजे अपनी बाइक से रामकोला से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रामपुर बगहा गांव के पास पहुंचे, तभी कप्तानगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल गगन पाण्डेय को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 70 वर्षीय पिता मधुसूदन पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मां द्रोपदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गगन पाण्डेय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। वह इलाहाबाद में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे और एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटे थे। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें