कसया। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के विपिन उम्र 20 वर्ष के साथ परसौनी निवासी राकेश उम्र 22 वर्ष हेतिमपुर से कसया की तरफ आ रहे थे कि अचानक विशंभरपुर गांव के सामने कसया जा रही ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया। इसके कारण ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। इस बावत चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया है। हालांकि कच्ची शराब ले जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।