फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्ड 25 में 40 लाख रुपये से बनेगा सीसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 25 में करीब 40 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से वार्ड के करीब दो हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वार्ड में सड़क निर्माण होने से लोगों का आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम होगा। खासकर वार्ड के निवासियों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। सीसी रोड बनने से सड़क की स्थिति बेहतर होगी और लोगों को आवागमन के लिए एक सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा। नगरपालिका परिषद की ओर से प्रस्तावित इस निर्माण कार्य पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्डवासियों की मांग पर सीसी रोड बनाने की पहल की जा रही हैं। इससे लोगों को आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें