फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

तमकुहीराज के लतवा बाजार में बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के लतवा बाजार निवासी एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार को सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में पुलिस टीम जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार निवासी रमाकांत सिंह पटेल मंगलवार की रात घर से कुछ दूर श्रीमदभागवत कथा सुनने गए थे। उनकी पत्नी व मां घर के बाहर बरामदे में बैठकर कथा सुन रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके घर के सामने रूके और बरामदे में मौजूद महिलाओं से पेट्रोल पंप व होटल आदि के बारे मे जानकारी लेकर चले गए। कुछ देर में दुबारा वहां आए बाइक सवार युवकों ने घर के बरामदे में मौजूद दोनों महिलाओं रमाकांत की पत्नी ज्ञान्ति देवी के गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। घटना आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें