फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में 59 करोड़ रुपये का बजट पास

Fri, 23 Mar 2018 11:58 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बैठक - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। शुक्रवार को पडरौना नगर पालिका बोर्ड  की बैठक में 59 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास हो गया है। स्वीकृत बजट में पथ प्रकाश, सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को तवज्जो दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


नगर पालिका सभा ार में चेयरमैन विनय जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। वार्ड सदस्यों ने बारी-बारी से अपने मुहल्ले की समस्याएं गिनाईं। कई सदस्यों ने प्रस्ताव बनाकर भी सौंपा। बैठक के दौरान 59 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसमें नगर के सभी खंभों पर सोडियम लाइट की जगह एलईडी लाइट लगाने, जलनिकासी और पुरानी सिवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने, सफाई के लिए नई मशीनें खरीदने आदि का प्रस्ताव है।


मुख्य मार्गो से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां मुहल्लों की संकरी गलियों में नहीं जा पातीं हैं। बोर्ड की पहली बैठक में इसके लिए छोटी गाड़ियों को खरीदने प्रस्ताव था। शुक्रवार को इसे बजट में शामिल करते हुए इसके लिए 14 वें राज्य वित्त योजना के धन से खरीददारी का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत छह छोटी गाड़ियों को खरीदने की बात कही गई।
विज्ञापन


नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शहर वासियों को हर सुविधा मिले इसके लिए बजट में खास प्रबंध किया गया है। पहला प्रयास शहर को स्वच्छ बनाने का है। 59 करोड़ रुपये के इस बजट में सर्वाधिक रुपया सफाई और पथ प्रकाश पर खर्च होगा। इसके अलावा अन्य जरूरी कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रस्ताव है।
इस बैठक में सदस्य अतुल मिश्रा, सुरेश चौरसिया, चंदन जायसवाल, लिंकन सिंह, राजन जायसवाल, राजकुमार चौरसिया, राकेश मद्घेशिया, ओमप्रकाश यादव, शांति देवी, तजबुन नेशा, इंदू देवी, रामाश्रय गौतम, विजय यादव, रामबेलास यादव, रत्नेश गुप्ता, कैशर बल्लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें