फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दुकानें व चार घर जलकर राख

Fri, 23 Mar 2018 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अाग - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

पडरौना। पछुआ हवा चलते ही आगलगी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को हाटा कस्बे में आग लगने से जहां 11 दुकानें और उनमें रखा सामान जल गया, वहीं पटहेरवा के उत्तर टोला में चार घर एवं उनमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। 

विज्ञापन

 

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के केन यूनियन चौराहे पर चाय की दुकान करने वाले रामआधार उर्फ लंबू की दुकान में दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक-एक कर 11 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में रामआधार की दुकान के साथ-साथ मोहनलाल चौरसिया के होटल व दुकान का काउंटर, फर्नीचर तथा अठारह हजार रुपये नकद जल गया। किशोर के फल की दुकान, गुड्डू के साइकिल की दुकान, रामप्रवेश के चाय की दुकान, शंभू शर्मा की दुकान, विनोद यादव की पान की दुुकान, ठेला लगाने वाले उमेश, हरिश्चंद्र, संजय शर्मा व किशोर की दुकानें जल गईं। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक इन 11 दुकानों में रखे सामान और नकदी जल चुके थे। नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा और कोतवाल वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया। तहसीलदार के निर्देश पर हलका लेखपाल पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। 

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा के उत्तर टोला में शुक्रवार को दोपहर में लगी आग में चार लोगों के घर जल गए। बताया जा रहा है कि एक रसोई गैस सिलिंडर भी इस आग में जल गया, जिसके विस्फोट से लोग सहम गए। फायर सर्विस और एसओ ने पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। तब तक उमेश, डोमा, सुखल और भूखल के फूस के घर जल गए। भूखल के घर में रखे पांच हजार रुपये नकद भी जल गए। राजस्व टीम के उदय प्रताप सिंह, अजीत मिश्रा, महेश प्रसाद आदि ने मौके पर पहुंच आग से हुई क्षति का आंकलन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें