फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में आज होगा 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गाचालीसा पाठ

Sat, 14 Mar 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर एक स्थित बाघनाथ खागी बाबा कुटी पर आज से 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ प्रारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 12 बजे होगा और अखंड पाठ का क्रम लगातार 24 घंटे तक चलता हुआ शनिवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार यह अनुष्ठान संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पाठ करने तथा प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला और संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी के भी आगमन की सूचना है। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना तथा महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें