फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 दिन चलेगा विशेष अभियान, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान, अलग-अलग दिनों में होगी वाहनों की जांच
विज्ञापन


पडरौना। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। अभियान के दौरान अलग-अलग दिनों में वाहनों की जांच के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा स्कूली और व्यावसायिक वाहनों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि नियमों की अनदेखी से न केवल वाहन चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी हादसों का शिकार हो सकते हैं। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर दुर्घटना के समय गंभीर चोट लगने का खतरा अधिक रहता है।
15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें