फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाथ से रस्सी खींचने पर 13 साल के बच्चे की पिटाई से मासूम की माैत

Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में एक मासूम की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की है। कक्षा पांच में पढ़ने वाला 13 वर्ष का किशोर हाथ में रस्सी लिए था, वहीं पर गांव का कक्षा एक में पढ़ने वाला आठ वर्षीय राजन भी खेल रहा था।
विज्ञापन

उसकी मां व छोटे भाई का आरोप है कि राजन ने रस्सी खींच लिया। इसी बात से नाराज किशोर ने मासूम की पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया व अंदरूनी चोट लगी। घरवाले बच्चे का घर पर ही हल्दी का लेप लगाकर इलाज कर रहे थे। अचानक तीसरे दिन 13 सितंबर को बच्चे की तबीयत खराब हो गई। घरवाले पुलिस के पास लेकर पहुंंचे। पुलिस वालों ने इलाज की सलाह दी। घर वाले तुर्कहा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने गंभीर हाल देख रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज जैसे पहुंचे बच्चे ने दम तोड़ दिया।
शव को घर लेकर आ गये। तीन भाइयों में सबसे छोटे राजन की मृत्यु के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर हनुमानगंज पुलिस आ गयी और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिटाई करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा में बदलाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें