फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कठकुइयां रेलवे स्टेशन के पास मरणासन्न हालत में मिली महिला और युवक के शव की गुत्थी उलझती ही जा रही है। बोल पाने में असमर्थ महिला ने मौत से पहले जो कुछ आधा-अधूरा लिखा भी, वह पुलिस के लिए पहेली बन गई है। युवक की शिनाख्त नहीं होने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। महिला के भाई के बयान से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि लूट और ऑनरकिलिंग के साथ ही कुछ और आशंकाओं को ध्यान में रखकर पुलिस तहकीकात कर रही है। शनिवार की सुबह कठकुइयां स्टेशन के पास लोगों ने एक युवक का शव और थोड़ी दूरी पर गंभीर रूप से घायल महिला को देखा।
विज्ञापन

युवक के गले पर काला निशान था, जिससे आशंका जताई गई कि गला कसकर मारा गया है। महिला का गला रेता गया था, जिससे वह बोल नहीं पा रही थी। घटनास्थल पर जुटे लोगों के सवाल पर उसने कागज पर अपना ब्यूटी, पति का नाम नरेश और पिता का नाम रामानंद और पता बिहार के समस्तीपुर जिले का उजियारपुर लिखा था। इसी कागज पर लिखेे कुछ शब्दों के आधार पर पुलिस ने समझा कि इस घटना के पीछे महिला के पिता का हाथ है। पुलिस ने महिला के पिता के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। थोड़ी देर बाद महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसने कागज पर घटना की वजह लूट बताई थी। साथ ही उसने संकेत में मृत मिले युवक के बारे में जानकारी होने से इनकार किया था। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना युवती के परिवारवालों को शनिवार को ही मिल गई थी। रविवार को महिला का भाई अनिल सिंह कुबेरस्थान थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि ब्यूटी नौ अक्टूबर की दोपहर को एक बजे घर से अपने गहने और रुपये लेकर पति के पास दिल्ली जाने की बात कहकर निकली थी। दस अक्टूबर को ब्यूटी का मोबाइल हैंडसेट स्विच ऑफ था। 11 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे अनिल को फोन से सूचना मिली कि उनकी बहन को कठकुइयां के पास घायल कर फेंका गया है। अनिल ने बताया कि उनका बहनोई दिल्ली में रहता हैं। इस कारण ब्यूटी अक्सर मायके में ही रहती थी। ब्यूटी की हत्या के आरोप में पिता पर दर्ज कराए गए केस के सवाल पर अनिल ने कहा कि इसमें पिता का कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने अनिल से अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। अनिल ने मृत युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि पुलिस को महिला का मोबाइल नंबर हासिल हो गया है। पुलिस इस नंबर की कॉल डिटेल के सहारे ठोस सुराग हाथ लगने की उम्मीद कर रही है। कठकुइयां के एसओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत होने की बात कही गई है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बिहार की पुलिस से संपर्क किया गया है। देर रात तक महिला के परिवार के लोगों के नहीं पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें