फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदा ट्रक टैंपो पर पलटा, तीन घायल

Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ट्रकों पर गन्ना की ओवरलोडिंग लोगों की जान के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार को फोरलेन पर भैंसहा सदर टोला तिराहे पर एक गन्ना लदे ट्रक के चपेट में आने से टैंपो सवार दो लोग और एक साइकिल सवार घायल हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

गन्ना लदा ट्रक कसया की ओर से हाटा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि एआरटीओ की गाड़ी देख चालक ट्रक को बैक करने लगा। इसी दौरान ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में एक टैंपो और एक साइकिल सवार आ गया। घटना में साइकिल सवार मुजहना के रामानंद प्रजापति और टैंपो में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। साइकिल सवार की गंभीर दशा देख कसया सीएचसी के डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें