फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विजय प्रताप सिंह को सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी ने निलंबित कर दिया। इनके ऊपर शौचालय की धनराशि आवंटन में धांधली करने का आरोप लगाया गया था, जिसकी जांच एसडीएम कसया से कराई गई थी।
विज्ञापन

तमकुहीराज विकास खंड के बसडीला निवासी प्रमोद पांडेय ने तहसील दिवस पर शिकायत की थी कि उनके गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक ऐसे व्यक्ति के नाम शौचालय का आवंटन कर दिया है, जिस नाम तथा जाति के व्यक्ति उस गांव में निवास नहीं करते हैं। इस मामले की जांच कसया के एसडीएम को दी गई, उन्हाेंने अपने जांच आख्या में बताया कि आरोपी के नाम और जाति का व्यक्ति उस गांव में निवास नहीं करते हैं। इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने पहले तो शौचालय के नाम पर आवंटित धन 3200 रुपये से आधे-आधे की वसूली ग्राम पंचायतराज अधिकारी और ग्राम प्रधान करने का आदेश दिया। इसके बाद सोमवार को उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें तमकुहीराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें