फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को एक्सपायर्ड टीका लगा दिया

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एक बाल रोग विशेषज्ञ ने टीकाकरण की प्रक्रिया से गुजर रही एक बच्ची को एक्सपायर्ड हो चुका टीका लगा दिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिवारवाले बच्ची को दूसरे चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

बेलवा बुजुर्ग के प्रणव कुमार मिश्रा रविवार को अपनी छह माह की बच्ची को टीका लगवाने कसया के सपहा रोड स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास लाए थे। प्रवीण का कहना है कि टीका लगने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने शिशु टीकाकरण कार्ड पर चिपकाए गए टीके का स्टीकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। स्टीकर पर एक्सपायरी डेट नवंबर 2013 लिखा था। प्रवीण ने सोमवार को इस संबध में सीएमओ को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रवीण का कहना है कि सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें