फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारिता में बना रहता हमेशा खतरा: न्यायमूर्ति एपी शाही

Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पत्रकार हमेेशा खतरों के बीच खेलता है और इस क्षेत्र में बिना किसी का प्रवाह किये ही मीडियाकर्मी अपने बड़ी सच्ची व ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। आम जनता कि आवाज को शासन व प्रशासन सहित प्रदेश व देश सहित अन्य देशों में भी पहुंचाने का कार्य मीडिया का होता है। इस कार्य के लिए मीडिया की जितनी सराहना की जाय वह कम है।
विज्ञापन

यह बातें तमकुहीराज स्थित ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तमकुहीराज इकाई के विचार गोष्ठी व स्वागत समारोह के बतौर मुख्य अतिथि व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एपी शाही ने रविवार को पत्रकारों के संगठन में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि मीडिया न रहे तो गांव से लेकर प्रदेश व देश में क्या कब और कहां हो रहा है इसका कोई पता नही चल पाता। इतना ही नही आम आदमी का आवाज भी शासन व प्रशासन तक नही पहुंच पाती। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुही प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता जगत एक ऐसी जगत है जो समाज में क्या चल रहा है इसको आईना की तरह दिखाने का कार्य करता है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में न्यायमूर्ति को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई तमकुहीराज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पत्रकार शम्भू शरण पाण्डेय, कृष्णा राय, सुनील पांडेय, कामाख्यानरायन मिश्र, धनेश्वर पांडेय आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें