फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बावजूद धरने में जमे रहे प्रेरक

Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रेरकों की नियुक्ति के निकाले गए विज्ञापन को निरस्त करने, बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने, डायट प्राचार्य और सदर एसडीएम को हटाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रेरकों का धरना रविवार को भी जारी रहा। प्रेरकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सोमवार को प्रेरकों ने प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में महापंचायत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 से कार्यरत प्रेरकों में से 1237 का वर्ष 2013-14 के लिए नवीनीकरण करने के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन जमा किया गया, पर नवीनीकरण नहीं किए जाने से प्रेरक आंदोलनरत हैं। इन्हीं मांगों को लेकर प्रेरक पहले भी आंदोलन किए थे। जिस पर एसडीएम सदर ने उन्हें 18 दिसंबर तक नवीनीकरण कराए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया था। निर्धारित तिथि के अंदर नवीनीकरण नहीं होने से प्रेरकों ने पुन: 19 दिसंबर से धरना शुरू कर दिया। इसी आंदोलन के तहत प्रेरकों ने सड़क जाम किया, जिसे प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया। इसके बाद से प्रेरकों की मांगों में कुछ और मांग भी जुड़ गई। सड़क जाम कर रहे प्रेरकों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अब प्रेेरकों की मांग है कि उस मुकदमे को वापस लिया जाए। प्रेरक अब अपने धरना करने वाले दिनों की मजदूरी भी मंाग रहे हैं तथा धरने मेें खर्च होने वाले धन की भी मांग कर रहे हैं। प्रेरकों का आरोप है कि डायट प्राचार्य की मनमानी के कारण उनको यह दिन देखना पड़ रहा है। प्रेरकों का कहना है कि सपा छोड़ सभी दल उनके धरने को समर्थन दे रहे हैं। इन्हीं दलों के सहयोग से वे 30 दिसंबर को फिर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि वे प्रशासन के दमनकारी नीति के आगे झुकेंगे नहीं। रविवार को धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि प्रेरकों को गुमराह कर डायट प्राचार्य अपने घोटाले को छिपान का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए प्रेरकों की नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन निकाला गया है, उसके जांच की मांग की गई है। यदि जांच नहीं कराई गई तो वे इसको न्यायालय में चुनौती देगें। इस दौरान त्रिलोकी नाथ तिवारी, ब्यास यादव, मनोज, हरेंद्र, राजदेव प्रसाद, युगुल किशोर, अरूण पांडेय सहित बड़ी संख्या में प्रेरक मौजूद रहे।
प्रेरकों के समर्थन में हियुवा नेता करेंगे भूख हड़ताल
पडरौना। अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे प्रेरकों के सामर्थन में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी राजेश्वर सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। रविवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजेश्वर सिंह ने शासन प्रशासन पर डायट प्राचार्य को बचाने और प्रेरकों के जायज मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। हियुवा नेता का कहना है कि जिला मुख्यालय पर जिले भर के प्रेरक अपनी संविदा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे है। प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उनके उपर लाठीचार्ज करवाकर उनकी आवाज को दबाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिसम्बर तक प्रशासन मांगों को मान कर धरना समाप्त नहीं कराता है तो 31 दिसम्बर को अपने समर्थकों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें