फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी-मारपीट में मामले में समझौता

Tue, 24 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटहेरवा। शनिवार की रात्रि में यूपी और बिहार राज्य के दो गांवों बसडिला खुर्द के थवई टोला व मचवां के बीच महिलाओं के नित्य क्रिया करने के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में हुए मारपीट व पत्थरबाजी के मामले में समझौता हो गया। उक्त घटना में जहां करीब दस लोग घायल हुए थे, वहीं समझौता होने तक दोनों थानों की पुलिस गांवों में जमी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 21 दिसम्बर की रात्रि करीब 8 बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडिला खुर्द की महिलाएं नित्य क्रिया करने के लिए गईं थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कटयां थाने के मचवां गांव के कुछ लोगों ने शौच करने से मना किया। मना करने की बात को लेकर महिलाएं शोर करने लगीं, शोर सुनकर थवई टोला के कुछ लोग मचवंा के लोगों को पीट दिये। तब तक खबर पाकर मचवा के लोग भी पहुंच गए उन लोगों ने थवई टोला के लोगों को पीट दिया। इस मामले में महिलाओं ने छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़ते बवाल को किसी तरह शंात कराया। इसके बाद मचवा टोला के मुखिया बीरबल राम व थवई टोला के चन्द्र किशोर मिश्र सहित दोनों थानों की पुलिस व प्रबुद्ध लोगों के बीच कल देर शाम तक दोनों गांवों के लोग इस बात पर राजी हो गए कि कोई कार्यवाही न किया जाए। समझौते में दोनों गांव के लोग सड़क को साफ-सुथरा रखने की बात पर भी राजी हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा कमला यादव ने बताया कि दोनों गांवों के बीच प्रधानों व प्रबुद्धजनों के सहयोग से समझौता हो गया है। वही कटया बिहार के एसओ नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों गांवों की रिश्तेदारियां दोनों गांव है, समझौता हो गया है। बावजूद इसके ग्रामीण चाहेंगे तो मुकदमा चलेगा, नहीं चाहेंगे तो समाप्त हो जाएगा। इस दौरान दोनों गांवों के मुस्तफा, अकबर, वशीर, विरेन्द्र राय, जितेन्द्र, प्रमोद, नथुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें