फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क ऊंची कराने की मांग,रुकवाया सड़क निर्माण कार्य

Tue, 24 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। सड़क ऊंची कराने की मांग को लेकर स्थानीय बाजार के गांव वालों ने लक्ष्मीगंज-रामबाग मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया। लगभग एक माह से लक्ष्मीगंज-रामबाग मार्ग का निर्माण के नाम पर मिट्टी गिराकर गिट्टी पाटी जा रही है।
विज्ञापन

रामकोला विकास खण्ड के स्थानीय बाजार को जोड़ने वाली लक्ष्मीगंज-रामबाग लगभग 9 किमी मार्ग का निर्माण कार्य एक माह पूर्व शुरू हुआ था। मार्ग का निर्माण कार्य जब स्थानीय बाजार के बिकाऊ मकान तक पहुंचा, तब कांग्रेस जिला महासचिव अरूण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों गांव वालों ने सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। गांव वालों की मांग थी कि स्थानीय बाजार के सड़क निर्माण स्थल पर दोनों तरफ नालियां है। जिससे इस जगह यदि सड़क ऊंची नहीं होती है तो नालियों का पानी सड़क पर आ जाएगा, जिससे सड़क शीघ्र ही टूट जाएगी। गांव वालों की मांग है कि इस जगह पर मिट्टी पटाकर सड़क और ऊंची की जाय, जिससे सड़क लंबे समय तक चले। सड़क के निर्माण के संबंध में अरूण सिंह ने अधिशासी अभियंता से बातचीत की। बातचीत में अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क पर मिट्टी डालकर सड़क और ऊंचा किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, हारून अंसारी, सुरेन्द्र गुप्ता, सुदर्शन यादव, शंकर शर्मा, ओमप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें