पडरौना। रविंद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, कूद और शाट पुट का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक ने प्रोत्साहित किया।
वार्षिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में अजीत प्रथम, ऋषभ द्वितीय और राहिल सिद्धिकी को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में ऋषिराज प्रथम, मनीष द्वितीय, राजन यादव को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर की सीनीयर बालिका वर्ग में संध्या को प्रथम, विजय लक्ष्मी को द्वितीय, शिवांगी को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ में रचना को प्रथम, श्रेया को द्वितीय और विनीता को तृतीय स्थान मिला। बालक शाट पुल में राजन यादव को प्रथम, शिवम शाही को द्वितीय और सौम्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शाट पुल के बालिका वर्ग में प्रियंका को प्रथम, सच्चिदानंदिनी को द्वितीय, लकी मिश्रा को तृतीय स्थान मिला है। इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनीयर बालिका वर्ग में शुभा अग्रवाल ने प्रियंका को 5-3 से और जूनियर बालिका वर्ग में ख्याति ने प्रियंका को 5-0 से हराया। लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग में संध्या प्रथम, प्रियंका को द्वितीय और विनिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालको के सीनियर वर्ग में तुषार मोहन को प्रथम, अजीत को द्वितीय और एहतेशाम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।