फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह को सीएम रखेंगे मैत्रेय प्रोजेक्ट की आधारशिला

Tue, 10 Dec 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियाें को मूर्त रूप देने में जुट गया है। इस दिन कुशीनगर में विविध कार्यक्रम होने हैं।
विज्ञापन

डीएम रिग्जियान सैंफिल ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 दिसंबर को दिन के 11 बजे राजकीय वायुयान से कसया हवाईपट्टी पर उतरेंगे। सवा ग्यारह बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां बौद्ध गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। 11:40 से 11:50 के बीच मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद एमपीटीके प्रतिनिधि मैत्रेय परियोजना के संबंध में जानकारी और कुशीनगर में उसका लाभकारी प्रभाव बताएंगे।
डीएम ने बताया कि 12:10 से 12:20 के बीच मुख्यमंत्री शिलापट्ट का अनावरण करके मैत्रेय प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद रिंगपोचे लामा जोपा का आशीर्वचन होगा। फिर पर्यटन मंत्री का उद्बोधन होगा। दोपहर 12:50 से 01:05 के बीच अपने अध्यक्षीय अभिभाषण के बाद 12:10 बजे कसया हवाईपट्टी से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें