फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रदर्शन कर शासन को चेताया

Tue, 10 Dec 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक महासंघ की अगुवाई में शिक्षक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 18 दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिले भर से जुटे सभी शिक्षक संगठनों के शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों की सभा में हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक अध्यक्ष हरिंद्र किशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेशीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का न्यूनतम वेतनमान 17140 और 18150 रुपये किया जाए। साथ ही अप्रैल 95 से कार्यरत शिक्षकों को पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। इसके लिए शिक्षक दोे दिसंबर से अनवरत विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने संबोधन में शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अपनी मांगों के लिए हम दो दिसंबर से ही सरकार को चेता रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। ज्ञापन देने के बाद भी हमारी मांगों को नहीं माना गया तो लखनऊ में हम पूरी ताकत से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को सरकार हल्के में ले रही है। अब लड़ाई आर-पार की होगी। इसके लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा। प्रदर्शन में सभी शिक्षक संगठनों से जुड़ेे शिक्षक मौजूद रहे। सभा को राजेश कुमार शुक्ल, धमेंद्र तिवारी, अनिल दुबे सहित कई शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर गीता यादव, सुधाकर शरण पांडेय, राजेश दुवे, राजेश गुप्त, अशोक मिश्र, भोला सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम ने ज्ञापन लेकर कहा कि उनकी मांगों को संबंधित तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें