फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को हार्दिक श्रद्धांजलि दी

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शुक्रवार को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। डाकबंगले में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मूल निवासी संघ, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा और बामसेफ के सदस्य शुक्रवार को पडरौना नगर के डाकबंगले में एकत्र हुए। डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनकी संघर्षपूर्ण जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भरत प्रसाद, सुशीला पासवान, डॉ. डीपी शर्मा, जय सिंह सैंथवार, मनोज विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता, चंद्रेश्वर कुशवाहा, अनिरुद्ध प्रसाद, राधाकृष्ण, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुरेंद्र आदि थे।
बसपाइयों ने याद किया
देश का संविधान तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की 57वीं पुण्यतिथि बसपाइयों ने महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई। नगर के कठकुइयां मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदाशिव मणि त्रिपाठी, रौनक अली देहाती, अजय जायसवाल, सुग्रीव बौद्ध, रमेशचंद्र मद्धेशिया, दूधनाथ भारती, निशु अस्थाना, नीरज सिंह, अवनीश तिवारी, छोटेलाल जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं खड्डा के भी शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत के वाचनालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 58वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने बाबा साहब को किसी वर्ग का नहीं, बल्कि समाज की कुरीतियों का विरोधी बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही नए समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रकाश बहादुर, मुकेश चंद्रा, प्रभुदयाल संतोष, सुरेश, उदयराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें