फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के प्रतीक राजेंद्र बाबू से प्रेरणा लेंः एडीजे

Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय में मंगलवार को अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिला जज एके गनेश ने कहा कि राजेंद्र बाबू विषम परिस्थितियों में पढ़ाई किए। वह पहले ऐसे परीक्षार्थी रहे, जिनके बारे में परीक्षक ने लिखा था कि परीक्षार्थी परीक्षक से काफी अच्छा है। उनकी इसी प्रतिभा ने उन्हें आजाद भारत का प्र्रथम राष्ट्रपति बनाया। सादगी के प्रतीक राजेंद्र बाबू के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह को अधिवक्ता आरके शाही, हरिशंकर दीक्षित, राकेश पंाडेय, अमरनाथ पांडेय, विनोद गौतम, हरेंद्र राव, संजीव सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सफीउल्लाह खां, संजय तिवारी और दुर्गेश दीक्षित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सईदुज्जमा अंसारी, संजय मिश्र और राजेश्वर सिंह व अन्य अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें