फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना में नहीं चली राम-लीला, विरोध

Sun, 17 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला पडरौना शहर में पहले दिन ही नहीं चली। गोरखपुर में हियुवा और विहिम के कार्यकर्ताआें के विरोध को देखते हुए यहां हाल के गेट पर पहले से ही ताला बंद रहा। सुरक्षा में पुलिस भी तैनात थी। दोपहर 12 बजे पहुंचे हियुवा और विहिम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिनेमाहाल परिसर में लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और चेताया कि यह फिल्म चलाई गई तो परिणाम ठीक न होगा।
विज्ञापन

पडरौना शहर के साहू पिक्चर पैलेस में राम-लीला फिल्म शनिवार से प्रदर्शित होने वाली थी। जगह-जगह पोस्टर लगाकर इसका प्रचार कराया गया था। सिनेमाहाल परिसर में भी पोस्टर लगाए गए थे लेकिन शुक्रवार को गोरखपुर के सिनेमाहालों में विरोध-प्रदर्शन हो जाने के कारण यहां फिल्म नहीं चलाई गई। गेट पर ताला बंद कर दिया गया और पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही। शनिवार से इस फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी होने पर हियुवा के गोरखपुर मंडल प्रभारी राजेश्वर सिंह, पप्पू पांडेय, कानपुर मंडल प्रभारी विनय जायसवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिनेमाहाल परिसर में पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी की और फिल्म के पोस्टर के फाड़ दिए। इस दौरान चंदन पंाडेय, मनोज गौंड़, राजकिशोर दास, मयंक दुबे, रजई कुशवाहा, दिनेश खरवार, गौतम, धनंजय शर्मा, प्रदीप, सुनील, राजेश, राघवेंद्र, गोविंद, रमाशंकर, हरेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पिक्चर हाल के मैनेजर मंटू शाही का कहना है कि गोरखपुर में शुक्रवार को हुए विवाद के कारण सिनेमा हाल बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें