पडरौना। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के पडरौना तहसील डिपो को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। इस डिपो के कैश बॉक्स से नकदी समेत कीमती सामान लेकर चोर चंपत हो गए। बताया जाता है कि कैश बॉक्स में 65,000 रुपये और 5000 व्यक्तिगत रुपये रखे हुए थे।
पडरौना तहसील में स्थित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो की कुंडी काटकर चोर बृहस्पतिवार की रात अंदर दाखिल हो गए। उसके कैश बॉक्स में रखी नकदी और कई जरूरी सामान लेकर चोर भाग निकले। सुबह तहसील पहुंचने पर डिपो के कर्मियों ने कुंडी कटी कटी देखी गई और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम पडरौना डिपो के प्रभारी जीएस मिश्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि कैश बॉक्स में डिपो के 65,000 रुपये, 5000 व्यक्तिगत रुपये और अन्य जरूरी सामान रखे हुए थे, जो चोरी हो गए हैं। चोरी में प्रयुक्त सामान डिपो के पास मिले। उन्हाेंने बताया कि इसकी सूचना सीओ सदर को मौखिक रूप में दी गई थी। सुबह तहरीर भी दे दी गई है।