फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितैषी थे बाबू गेंदा सिंह : विश्वनाथ

Sat, 16 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही। पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि दिवंगत बाबू गेंदा सिंह इंसानियत और लोकहित की राजनीति करते थे। वह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के आधार पर पूर्वांचल की आने वाली पीढ़ी हमेशा उन्हें शिद्दत के साथ याद करेगी। वह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व संासद, विधायक और मंत्री रहते हुए क्षेत्र की बेहतरी के लिए बहुआयामी सुविधाओं की स्थापना कराकर किसानों को रोजगार सृजन का मौका प्रदान किया।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन के सलाहकार डॉ. पीके राय की ओर से आयोजित बाबू गेंदा सिंह की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबू गेंदा सिंह जब कृषि मंत्री के रूप में जापान गए तो वहां से आने के बाद आधुनिक कृषि के लिए किसानों को प्रेरित किया। उस समय प्रदेश में केवल दो ही किसान नेता थे। पूरब में गेंदा सिंह और पश्चिम में चौधरी चरण सिंह। ये दोनों नेता किसानों के लिए हमेशा संघर्ष करते थे। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने आधुनिक कृषि का क्षेत्र में विस्तार कराकर 15 वर्षों में किसानों की आर्थिक दशा और दिशा को बदल दिया।
प्रदेश सरकार के प्रशासनिक सलाहकार डॉ. पीके राय ने दिवंगत बाबू गेंदा सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने जीवन में इतिहास बनाकर ऊंचाइयों को हासिल किया, उन्हें हम याद नहीं करेंगे तो अपने और समाज के साथ न्याय नहीं कर सकते। बाबू गेंदा सिंह सन् 1955 में विपक्ष में होते हुए भी गंडक नदी को रोकने के लिए बांध बनवाए, नहरें खुदवाई, आलू फार्म, बकरी फ ार्म, रेशम फ ार्म खुलवाकर गरीबों, किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया। आज समाज में आदर्श का संकट है। लोग साध्य को पाने के लिये साधन को दूषित कर रहे हैं। ऐसे में बाबू गेंदा सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से हमें सीखने की जरूरत है। सभा को सपा के जिला उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, सुरेंद्र राय, अवधेश राय, नगीना यादव, हासन अली, हिरालाल यादव, मनेंद्र शर्मा, मोहम्मद आलम, श्रीकिशुन सिंह पटेल सहित कई लोग शामिल रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम चंद्र राय तथा संचालन अरविंद सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर सभासद लव जायसवाल, सुनील सिंह, मनोज जायसवाल, राजू राय, बृजेश राय, अनूप राय, मंतुरा खातून, गीता जायसवाल, रंजन जायसवाल, फिरदोस बेगम, शमसुल हक, राम निहोरा यादव, मधु राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें