फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फीट ऊंचा है बैरिया गांव का ताजिया

Thu, 14 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय विकास खंड के गांव बैरिया के टोला इमिलिहां में हिंदुओं और मुसलमानों के सहयोग से बन रहा ताजिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तकरीबन दो लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस ताजिया में पांच सौ बांस लग चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तैयार होने वाले इस ताजिया को बनाने के लिए स्थानीय कारीगरों कलीम अंसारी तथा गांव के ही रहीम अंसारी के अलावा सिसवां महराजगंज के कागज कटिंग के कारीगर मजीद खां को भी बुलाया गया है। ताजिये का निर्माण करवाने वाले जलालुद्दीन, सफरूद्दीन, दीन अंसारी आदि लोगों ने बताया कि इस ताजिये को बनवाने में लगभग 25 हजार रुपये का कागज लगा है। इन लोगों ने बताया कि गांव के प्रधान अनुप कुमार श्रीवास्तव के अलावा गांव के रामअवध यादव, रामानंद यादव, जंत्री यादव, नवलकिशोर आदि हिंदू समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया है। इस ताजिए के निर्माण में अब तक दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और आगेे भी खर्चे हैं, जिसे हम गांव के लोग आपस मे मिल बांटकर वहन करेंगे। 14 खंडों में बनाए जाने वाला यह ताजिया बृहस्पतिवार को तैयार हो जाएगा तथा उसी दिन इसे नियत स्थान पर रख दिया जाएगा। इस ताजिए का निर्माण कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें