फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से तीन बच्चों की मौत

Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इंसेफेलाइटिस से दो अलग-अलग जगहों पर दो बच्चोें की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में एक बालिका को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड के उस्मानपुर गांव में करीब तेरह साल के एक बालक की सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह इंसेफेलाइटिस से पीड़ित था। इस गांव के सतीश प्रसाद का तेरह वर्षीय बेटा गौतम की तबीयत करीब एक माह पूर्व खराब हो गई थी। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में ले जाकर इलाज कराए। करीब दस दिन पूर्व उसे गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक अन्य खबर के मुताबिक विशुनपुरा ब्लॉक के बड़हरागंज गांव की हिना की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित थी। उसे सोमवार को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। दुदही ब्लॉक के कोरया गांव के हरीराम की करीब ग्यारह साल की बेटी दुर्गावती भी इंसेफेलाइटिस हो गई है। मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लाक के चिरगोड़ा गांव के सेवक छपरा टोले के निवासी विसमिल्लाह की चार वर्षीया पुत्री मंगलवार को तेज बुखार की चपेट में आ गई। थोड़े ही समय बाद इसके शरीर में अकड़न होने लगी। परिवार के लोग इसे लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टर ने बच्ची को इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होना बताकर भर्ती कर लिया। लेकिन हालत में सुधार न होता देख डॉक्टर ने इसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को लगभग तीन बजे इस बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें