फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपने मकान तथा जमीन से कब्जा हटाने की मंाग को लेकर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठी महिला ने जबरन अनशन तोड़वाने का आरोप लगाया है। अब इस विधवा महिला को समर्थन देने मंगलवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंच गई। अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के गांव रतनवां निवासीनी 65 वर्षीया फूलमती अपने हिस्से की जमीन तथा मकान से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार से अपने दरवाजे पर आमरण अनशन पर बैठ गई। बताते हैं कि मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे राजस्व विभाग के कानूनगो तथा हल्का लेखपाल अनशन स्थल पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि इन लोगों के सामने ही उनके विपक्षी लोगों ने उसके अनशन वाले बैनर को निचे गिरा दिया तथा जबरन अनशन तोड़वाने का प्रयास करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। अनशन के दूसरे दिन महिला का हक दिलाने के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला विश्कर्मा तथा जिलाध्यक्ष तारा देवी कुशवाहा के साथ अन्य महिलाएं अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें