फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से महिला की मौत

Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई और एक बालक सहित दो लोग झुलस गए। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि घर में रसोई गैस के सिलेंडर से आग लगने से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

जंगल विशुनपुरा गांव में एक परिवार के लोग गोलगप्पा और चाट बनाकर बेचते थे। गांववालों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर इस परिवार के कुछ सदस्य घर में गोलगप्पा बना रहे थे। तभी आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इस महिला का डेढ़ साल का बेटा और देवर झुलसकर घायल हो गए। बताया जाता है कि महिला की मौत के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम तक गांव में पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी ही नहीं है। इस संबंध में पडरौना कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है फिर भी पता कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें