फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज और कुर्बानी के साथ दी मुबारकबाद

Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बकरीद का पर्व पूरी शिद्दत के साथ मनाया गया। नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। कुर्बानी देकर एक-दूसरे को इस त्योहार की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान सौहार्द भी दिखा। मस्जिदों और ईदगाहों में एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। कुर्बानी का यह त्योहार तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार की शाम से ही इस त्योहार की तैयारी शुरू हो गई थी। प्रतिकूल मौसम के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बुधवार की सुबह से ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटने लगे। नगर के जामा मस्जिद, नौका टोला के ईदगाह, छावनी, कटकुइंया रोड आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में खुदा की इबादत में शीश झुकाने के लिए नमाजी जुटे थे। लोगाें ने अकीदत से नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ईदगाहों में काफी चहल-पहल थी। बच्चों में भी खासा उत्साह था। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। नमाज के बाद कुर्बानी और दावतों का दौर शुरू हुआ। यह दौर शाम तक रहा।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को तुलसीनगर स्थित मस्जिद में सुबह करीब आठ बजे नमाज की गई। यहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर लोगाें को इस त्योहार की मुबारकबाद दी। इसी के साथ गांधीनगर, जानकीनगर, मालवीयनगर स्थित मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा बेलवारीपट्टी, मेंहदिया, भटवलिया दोमाठ, पिपरा अगरवां, भुलिया, परसा सहित अन्य मस्जिदों में भी शिद्दत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

तमकुही तहसील के विभिन्न ईदगाहों में अकीदत के साथ ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। खराब मौसम के बावजूद बुधवार की सुबह क्षेत्र के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस अवसर पर क्षेत्र जामा मस्जिद तमकुहीराज, राजापाकड़, सलेमगढ़, तरयासुजान, भुलिया, पिपरा अगरवां, सिसवा नाहर, रामकोला चट्टी, समऊर बाजार, गोड़ईता श्रीराम आदि स्थानों में पर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों बकरीद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे-से गले मिलकर बधाई देते हुए मुल्क की सलामती की दुआ की। बकरीद की नमाज के बाद सभी लोग अने घरों को रवाना हुए और कुर्बानी की रस्म अदा की।

बकरीद की नमाज अदा की गई
दुदही। बकरीद के त्योहार पर दुदही क्षेत्र के कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। दुदही क्षेत्र के जामा मस्जिद, मैरहवां, ठाड़ीभार, बैकुंठपुर, माधोपुर, बांसगांव, दशहवां, बडहरा, पडरौन मदुरही, नोगहवां सहित कई स्थानों पर जमाज अदा की गई। इस दौरान सभी जगहों पर एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें