फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी हैंडपंप बेचने पर कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2013 05:38 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रोक के बावजूद देसी हैंड पंप बेचते पाए जाने पर जिले के दो दुकानदारों के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीएम ने दोनाें दुकानदारों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिशभनर वाणिज्य कर की रिपोर्ट पर डीएम ने की है।
विज्ञापन

जेई/ जेईएस तथा पीलिया जैसी बीमारी के मुख्य कारक दूषित जल है। इस कारक का मुख्य स्रोत देसी हैंड पंप हैं। इसी कारण से डीएम रिग्जियान सैंफिल ने इन देसी हैंड पंपों तथा उससे संबंधित सामान ें के क्रय विक्रय पर नौ सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही डीएम ने इन प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने का जिम्मा डिप्टी कमिशभनर व्यापार कर को सौंपा था। मंगलवार को उन्होंने कुबेरस्थान तथा कप्तानगंज कस्बे में निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान दोनों जगहों पर एक-एक प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर तथा वैट का उलंघन करने का दोषी पाया गया। इसके लिए इनको नोटिस दी गई तथा इनका पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें