फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ाए जाने की उम्मीद में भटक रहे विद्यार्थी

Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीट बढ़ोत्तरी का आदेश होने के बावजूद अभी तक महाविद्यालय में निर्देश नहीं आने से खफा यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि सीट बढ़ाई जाने की उम्मीद में ढेर सारे अभ्यर्थी इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की 33 प्रतिशत सीटों के बढ़ोत्तरी की घोषणा कुछ दिनों पूर्व की थी लेकिन शासन का आदेश विश्वविद्यालय अभी तक महाविद्यालयों को नहीं भेज सका है। आदेश महाविद्यालयों तक नहीं आने की वजह से अभी तक नामांकन बढ़ी हुई सीटों पर नहीं हो सका है जबकि इस उम्मीद में ढेर सारे छात्र छात्रा महाविद्यालय में भटक रहे हैं। बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन कब से शुरू होगा, नामांकन होगा भी या नहीं यह जानकारी किसी के पास नहीं है। सोमवार को इस समस्या के समाधान खातिर यूएनपीजी कॉलेज के पुस्तकालय मंत्री अजय यादव, महामंत्री राहुल साह की अगुवाई में ढेर सारे छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्रों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। छात्रों का कहना था कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर जो भी निर्णय लेना है वह लिया जाए क्योंकि अगर समय बीतने के बाद सीटें नहीं बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई तो ढेर सारे विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद हो जाएगा। इस दौरान हेमंत मिश्र, राजेश गुप्ता, राजन सोनी, सागर गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रदीप गुप्ता, आलोक, अजीत यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, अतुल चौबे, अनूप गुप्ता, जहांगीर अहमद, जैनुद्दीन अंसारी, विजय कुमार पाल, योगेंद्र विश्वकर्मा, राकेश कुमार, अर्जुन कुमार, जयगोविंद कुशवाहा, संजय कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें