फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते समय भिड़े, युवक जख्मी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्रिकेट खेलने को लेकर दो समुदायों के युवकों में शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें एक युवक का सिर फट गया। सूचना पाकर पहुंची खड्डा थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायल युवक को खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर 08 निवासी दो समुदाय के युवक बगल के रामचंद्र स्कालर स्कूल के प्रांगण में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। शाम को तकरीबन चार बजे किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पर वार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल युवक को परिजनों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन तब तक खड्डा पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को पुलिस न खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें