फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर मारा गया छापा

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। रविवार की शाम को आबकारी टीम ने अहिरौली थानाक्षेत्र के सुबुधिया बुजुर्ग समेत हाटा कोतवाली क्षेत्र के पांच ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान 12 लोगों को कच्ची शराब बनाने के आरोप में पकड़ा। 500 कुंतल लहन नष्ट करने के अलावा 20 भट्ठियां भी तोड़ीं। पकड़े गए लोगों को बाद में मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुबुधिया बुजुर्ग गांव कच्ची शराब के लिए इलाके में बदनाम है। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आबकारी विभाग और अहिरौली पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। पुलिस वालों को देखते ही कच्ची के कारोबारियों में खलबली मच गई। दारू पीने गए लोग गिरते-पड़ते भाग खड़े हुए। टीम ने यहां कच्ची शराब बनाने की 20 भट्ठियों के साथ उपकरण भी तोड़ दिए। भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया तथा कच्ची शराब भी बरामद हुई। इसके बाद आबकारी टीम ने हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहना, मुजहना रहीम, सकरौली, खजवा और भगता गांव स्थित ईंट भट्ठों पर भी छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक वीपी दूबे के अनुसार इस पूरी कार्रवाई के दौरान 12 लोग पकड़े गए, जिन्हें बाद में मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया। टीम ने 500 लीटर नहन नष्ट किया और 200 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। इस कार्रवाई से इलाके के कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आबकारी टीम में कृष्णमोहन मिश्र, उमाशंकर, इंदू मिश्रा, राहुल सिंह, ब्रह्मा, रामदास, राकेश आदि शामिल थे।



पुलिस की गाड़ी से भिड़ा टेंपो
पडरौना। रविवार शाम छावनी की तरफ से पडरौना की ओर आ रही पुलिस वैन टेंपो से भिड़ गई। बड़ी नहर के पुल पर हुए इस हादसे में दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हादसा सड़क पर अचानक आए सूअर को बचाने के चक्कर में हुआ। शाम करीब सात बजे छावनी की तरफ से आ रही पुलिस का वज्र वाहन और एक टेंपो में भिड़ंत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। तब तक कोतवाली पुलिस भी पहुंची और दोनों गाड़ियों को किनारे हटाया। चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें