फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने की रेता क्षेत्र में कांबिंग

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बड़ी गंडक नदी के उस पार रेता क्षेत्र में एसपी ने रविवार को कांबिंग की। डेढ़ प्लाटून पीएसी और चार थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एसपी ने गणेशनगर में एक पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्हाेंने कहा कि रेता क्षेत्रवासियाें की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है।
विज्ञापन

एसपी डीके चौधरी दोपहर एक बजे जटहां बाजार थाने पर पहुंचे। वहां पहले से ही डेढ़ प्लाटून पीएसी और चार थानों की पुलिस पहुंची थी। एसपी मातहतों के साथ कटाई भरपुरवा गांव में रुके। इसके बाद नारायणी नदी को पार करके गणेशनगर गांव में पहुंचे। उन्होंने इस गांव में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। गांव वालों से एसपी ने कहा कि रेता क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। इसीलिए पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की जा रही है। यहां 24 घंटे पुलिस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि इस गांव में एक स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालय की स्थापना के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके बाद वे फोर्स के साथ रेता क्षेत्र में कांबिंग के लिए निकल गए। इस दौरान सीओ सदर जेपी सिंह, पीआरओ जयंत सिंह, एसओ जटहां हरिंश्चंद्र भारती, हियुवा नेता पप्पू पांडेय और ग्राम प्रधान नत्थू प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें