फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बांटीं मिठाइयां, फोड़े पटाखे

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के पोर्टफोलियो में बदलाव कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनाए जाने पर कुशीनगर जनपद में जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों ने सड़क पर उतरकर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन

रविवार को जैसे ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल तथा आरपीएन सिंह को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनाए जाने की सूचना जनपद में पहुंची कांग्रेसी कार्यकर्ता खुशी का इजहार करने के लिए सड़कों पर उतर आए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने ढोल नगाडेे़ के साथ खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की तथा मिठाइयां बांटी। इस दौरान रितेश जायसवाल, अनूप सिंह, कन्हैया सिंह, अरुण गुप्त, धनंजय सिंह आदि मौजूद थे। कांग्रेसी नेता डा. अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई में दरबार रोड पर पटाखे छोड मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान राजू जायसवाल, ढेला रौनियार, कृष्णा शर्मा, समर प्रताप, रूपेश द्विवेदी, संतोष यादव, अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। नौगांवा के प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर कांग्रेसियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में अशोक सिंह, युवा नेता लालबाबू, बृजेंद्र मल्ल, उमेश सिंह, बेचन मल्ल आदि शामिल रहे। कांग्रेसी नेता राजू जायसवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी तथा शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, नबीज आलम, सुनील दीक्षित, जिला प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव, सुधीर जायसवाल, राजकिशोर सिंह, कन्हैया सिंह उपस्थित रहे। पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेसियों ने बैठक कर हर्ष जताते हुए पटाखे छोड़े तथा मिठाइयां बांटीं। इस दौरान शैलेश जायसवाल, भोला जायसवाल, अख्तर हुसैन, शहजाद अंसारी, अमरनाथ सोनी, इंद्रासन मद्धेशिया मौजूद रहे। मिश्रौली बाजार में ज्ञान प्रकाश दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटीं। इस दौरान नियाज अहमद, प्रदीप चौधरी, बसंत गुप्ता, सनुल्लाह अहमद, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इनसेट
विधायकों ने दी बधाई
पडरौना। आरपीएन सिंह को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनाए जाने पर खड्डा विधायक विजय कुमार दूबे तथा तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने बधाई दी है। विजय कुमार दूबे ने कहा कि देश को एक सशक्त मंत्री मिला है। विधायक अजय कुमार लल्लू ने लोगों के साथ आतिशबाजी की तथा मिठाइयां बांटीं। कहा कि आरपीएन सिंह गृहमंत्रालय संभालने वाले सबसे युवा मंत्री है।
विज्ञापन

इनसेट
जनपद का मान बढ़ाया
पडरौना। केंद्रीय राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी राजू मिश्र की अध्यक्षता में बैठक कर बधाई दी तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह को गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंप कर कुशीनगर जनपद का मान बढ़ाया गया है। बधाई देने वालों में नागेंद्र शुक्ल, रवींद्र राय, रणजीत मिश्र, मुन्ना शुक्ल, गुड्डू शुक्ल आदि शामिल रहे।
इनसेट
चैबर्स ऑफ ट्रेडर्स ने बधाई दी
पडरौना। चैंबर्स ऑफ ट्रेडर्स पडरौना ने बैठक कर बधाई दी है। अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री जगदंबा अग्रवाल ने कहा कि आरपीएन सिंह की देखरेख में जनपद का विकास हो रहा है। बैठक में संरक्षक गिरजा शंकर अग्रवाल, दीपनारायण अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, संजय सिंह, नवीन चंद्र कोहली, संतोष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें