फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ाने के विरोध में कालेज में हंगामा

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा ईनार। फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में आंदोलन कर रहे बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के छात्रों ने शुक्रवार को कालेज परिसर और प्राचार्य ऑफिस में हंगामा किया। कालेज पहुंचे एसडीएम, सीओ के हस्तक्षेप के बाद प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि अगर यूनिवर्सिटी स्तर से शुल्क वापसी का आदेश होता है तो कालेज जमा फीस वापस कर देगा।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से ही छात्रनेता बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग को लेकर हल्ला करने लगे। दोपहर बाद एसडीएम कसया मुरलीधर मिश्र और सीओ रवि चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में प्राचार्य और छात्रनेताओं के बीच वार्ता शुरू हुई। अंत में सहमति बनी कि छात्र यूनिवर्सिटी से निर्धारित शुल्क पर नामांकन करा लें और जब यूनिवर्सिटी से शुल्क कम हो जाएगा तो पैसा वापस हो जाएगा। इस दौरान विकास कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रभात शर्मा, संजीव सिंह, चंदन राज, कुंदन सिंह, रत्नेश कुमार मिश्र, रामेश्वर कुशवाहा समेत कई अन्य छात्रनेता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें