गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली टोला में सोमवार की सुबह एक 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा ने घर के कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मिले सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
गांव निवासी भूखल वर्मा की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार को भूखल वर्मा की पत्नी एक विवाहित व एक अविवाहित पुत्री के साथ छत पर भोजन बना रही थी। भूखल व दोनों पुत्र गांव में थे। सबसे छोटी पुत्री अनुराधा उर्फ चुलबुली नीचे के कमरे में थी।
भूखल की बड़ी पुत्री किसी कार्य से नीचे आई तो कमरा बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में बने खिड़की से झांककर देखा तो अनुराधा बांस के सहारे गमछा के फंदे से लटक रही थी। शोर मचाने पर जुटे परिजनों ने बंद दरवाजे को तोड़ अनुराधा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।