फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ गांव वालों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिपराघाट में बिजली चालू कराने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिपराघाट गांव में दो साल पहले ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया और 61 लोगों ने कनेक्शन भी ले लिया है, लेकिन अभी तक विभाग ने आपूर्ति शुरू नहीं की। जिससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


गांव वालों का आरोप है यहां परिषदीय स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है, लेकिन उसके बाद भी आपूर्ति नहीं दी गई। गांव के जितेंद्र, शीतल, कमलाकांत, योगेंद्र, जयराम, रामदेव, मोतीलाल, सुदामा, नारद, पुजारी, शंभू, रामायन, मंगल, योगेंद्र, यशोदिया, निर्मला समेत 61 और लोगों ने बिजली का कनेक्शन लिया है, लेकिन अभी तक आपूर्ति नही दी गई है। प्रभुनाथ यादव ने बताया कि विभागीय लापरवाही का नतीजा है कि इस गांव में आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो पाई है और जगह जगह तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

इसके लिए कई बार गांव वाले विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। गांव वालों ने बताया कि यहां के चार परिषदीय स्कूलों को मतदान केंद्र भी बनाया गया है। बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। जबकि आयोग के नियमो का उल्लंघन भी है। गांव के शर्मा यादव, कैलाश सिंह, दूधनाथ, सुरेंद्र, सकलदेव आदि ने आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें