फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल श्रम रोकने के लिए हुई दुकानों में जांच
विज्ञापन


खड्डा। शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने खड्डा नगर में दुकानों की छानबीन की। कुछ बच्चे काम करते पाए गए तो दुकानदारों को चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ नगर में संचालित चाय मिठाई, किराना आदि दुकानों का निरीक्षण किया। जहां कुछ जगहों पर बाल श्रम करते बच्चे मिले जो अपनी ही दुकान पर काम कर रहे थे। उनके अभिभावकों को हिदायत दी गई। गलती दोहराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए विद्यालय भेजवाने की व्यवस्था की जाएगी। दोबारा निरीक्षण के दौरान यदि कोई बाल श्रमिक मिला तो कार्रवाई निश्चित की जाएगी।

कागज की गड्डी थमा महिला से पांच हजार ले लिए
दुदही । पीएनबी से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमाकर पांच हजार रुपये लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद बैंक पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिलपट्टी निवासी लालमतिया देवी पत्नी हरिहर ने बताया कि वह पीएनबी में गई थी। बैंक में पहले से मौजूद एक युवक ने ही उसका पांच हजार का विड्रॉल भरा था। जब पैसा लेकर घर जा रही थी तो युवक ने बैंक के बाहर प्लास्टिक की थैली में एक लाख रुपये होने की बात बताते हुए उसे थमा दिया और उसके एवज में बैंक से निकाले पांच हजार रुपये ले लिया। जब उसे ठगी का शिकार होने का पता चला तो वह दंग रह गई। सूचना पर उपनिरीक्षक कन्हैयालाल यादव, रमाशंकर यादव ने बैंक में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन


खाद व्यापारी को पकड़ कर अमरोहा ले गई पुलिस
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खजुरिया टोला पुरंदर छपरा निवासी अरविंद राय को गुरुवार की रात अमरोहा पुलिस ने सूरज नगर बाजार से गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने उन्हें अपने साथ अमरोहा ले गई। एसओ नेबुआ नौरंगिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद राय सुरजनगर बाजार में खाद की दुकान खोल है। 20 जून को वह अपनी दुकान चला रहे थे कि देर शाम पहुंची अमरोहा पुलिस उन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई।इस दौरान पूरे बाजार में कुछ समय तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पूर्व में अमरोहा में मुकदमा पंजीकृत था। जिसमें वह अभियुक्त थे। उसी मामले में पुलिस ले गई है।पूर्व में कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।

प्रेमिका से मिलने गए दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पीटा
रामकोला। प्रेमिका से मिलने बिहार के आरा से आए दो युवकों को लोगों ने रामकोला रेलवे स्टेशन पर पकड़ कर पीटा। इससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर थी।
रामकोला क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से मोबाइल पर मिस्ड काल के दौरान आरा जिले के थाना हवंत नगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से बातचीत शुरू हुुई। धीरे-धीरे बातचीत करते हुए दोनों में प्रेम संबंध हो गया। प्रेमिका अपने बहन के गांव गई थी। युवक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने रेलवे स्टेशन रामकोला पहुंच गया। इस बात की भनक प्रेमिका के परिजनों को हो गई। परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर दोनों को पकड़ लिया और पिटाई की। जबकि प्रेमिका पहले ही सरक गई। बाद में पहुुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने में जुटी थी।
बच्ची संग दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पीटा गया चौकीदार
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत गांव के चौकीदार ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव का चौकीदार गुरुवार की रात नशे में घर जा रहा था। रास्ते में खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को पकड़ कर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर परिजन और आस-पास के लोग पहुंच गए। उग्र भीड़ ने चौकीदार की पिटाई की और यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख चौकीदार भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ ाकर पकड़ लिया और थाने ले गई। बच्ची के परिजन शुक्रवार को तहरीर दे कार्रवाई की मांग किए। एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने खाते में वापस कराए 21050 रुपये
कुशीनगर। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पटहेरवा निवासी पीड़ित बसंतलाल प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि पुत्री की शादी के लिए पैसा इकट्ठा कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पिररा कनक के बचत खाते में जमा किया था। किसी व्यक्ति ने फोन करके एटीएम वेरीफिकेशन का झांसा देकर जरूरी जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद मोबाइल पर खाते से पैसा कटने का मैसेज आने लगा। मामले की जांच पड़ताल साइबर सेल को सौंपा गया। जांच में पता चला कि जालसाज ने ऑनलाइन खरीदारी कर ली। ऑनलाइन खरीदे गए ग्रीटिंग को रद्द कराते हुए 21050 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।
विज्ञापन

किशोरी के साथ पकड़ा गया आरोपी युवक
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही अपहृत किशोरी के साथ आरोपी युवक को पकड लिया। एसओ ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी युवक पर आरोप मढ़ा था। किशोरी को महिला सिपाही की अभिरक्षा में रखा गया है। जबकि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें