फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
train
विज्ञापन

विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित रूप से चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार के दिन निरस्त कर दिया गया। इसके चलते स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले से ही इस रूट पर ट्रेनों की संख्या कम है। महीने में तीन से चार बार ट्रेनों को निरस्त कर दिए जाने से यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के बाद से ही कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेनों की कमी है। सप्ताह में कभी डेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया जाता है, तो कभी गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन को। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से चलकर पाटलीपुत्र जाने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते छपरा, पटना समेत बिहार के अन्य जगहों पर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। रेलयात्री अशोक वर्मा, देवचंद प्रसाद, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, इमरान अजमेरी, रामजी कसेरा, गणेश सोनी ने बताया कि ट्रेन निरस्त किया जाना कोई नया नहीं है। सप्ताह में तीन से चार बार इस रूट पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। रेलवे के जिम्मेदार भी इस रूट पर ध्यान नहीं देते है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेन निरस्त कर दी गई। इसकी सूचना तत्काल यात्रियों को दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें