फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवकों ने किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लखनऊ में धरना दे रहे रोजगार सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिले भर के रोजगार सेवकों ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर इस घटना की न्यायिक जांच करने समेत तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे संगठन के जिला संयोजक रामअशीष प्रसाद की अगुवाई में जिले भर के रोजगार सेेवक रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि बीते 12 सितम्बर से पंचायत सहायक भर्ती पर रोक, नगर निकाय में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त जगहों पर स्थानांतरित करने समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे रोजगार सेवकों पर पुलिस ने लाठी बरसा कर अमानवीयता का परिचय दिया।
आंदोलन कर रहे इन रोजगार सेवकों ने बाद में संगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस करने और लाठीचार्ज की घटना की न्यायिक जांच कराने समेत तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सच्चिदानंद सिंह, शाहिद अली, अमरेंद्र दीक्षित, मंसूे अली, सुनील शुक्ल, संदीप द्विवेदी, यशवंत यादव, विवेक जायसवाल, राणा प्रताप, जितेंद्र पांडेय आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें