फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में मिले 85 किलो दूषित खोया नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित दुकानों की जांच की। इस दौरान 85 किलोग्राम दूषित खोया मिला। इसको तत्काल नष्ट करा दिया। इसके अलावा पांच नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में गठित टीम ने पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले सामानों की जांच की। जांच के दौरान रामकोला के पंजाब मिल रोड स्थित तुफानी जायसवाल की दुकान से खोया, किसान चौक स्थित कमलेश किराना स्टोर से बेसन, बंदेलीगंज चौराहे के कन्हैया लाल की दुकान से खोया, कप्तानगंज के कस्बा रोड स्थित प्रदीप कुमार अग्रहरि की दुकान से मल्टी सोस और पडरौना के बावली चौक स्थित शिव पूजन गुप्ता की दुकान से खोया
विज्ञापन

के नमूने एकत्र किए गए। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कन्हैया लाल वर्मा, राम बुझावन चैहान, विजय कुमार यादव, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें