फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 83 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर दबोचे

Mon, 12 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 83 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

वाहन समेत बरामद शराब की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
रविवार को कोतवाली पडरौना पुलिस ने बिहार जा रहे एक ट्रक को संदेह होने पर रोका। ट्रक पर बिहार का नंबर होने के कारण पुलिस ने तलाशी लिया तो उसके अंदर से 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने ट्रक में सवार दो तस्करों को दबोच लिया। तस्करों की पहचान मिट्ठू कुमार साहनी निवासी फंदा विशुनपर, थाना कर्जा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और सुधीर कुमार निवासी भमपुरा, थाना जाले, जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने तस्करों के पास से 2850 रुपये नकद भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर ट्रक में छिपाकर बिहार पहुंचाता है और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है।
इस मामले में कोतवाली पडरौना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें