फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतियोगिता में शामिल हुए 80 विद्यार्थी

Sun, 28 Sep 2025 09:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज में शनिवार को सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत कुल 119 छात्र-छात्राओं में से कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के कुल 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज में शनिवार को आयोजित सांसद अंतरिक्ष प्रतियोगिता परीक्षा में जिले के विभिन्न परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के 80 छात्र शाामिल हुए। प्रतियोगिता मल्टीपल च्वायस क्वेशचन और पोस्टर प्रतियोगिता के रूप में आयोजित हुई। सांसद शशांक मणी त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच व अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति छात्रों मे रुचि बढ़ाना है। इसके जरिए छात्रों को अंतरिक्ष, उपग्रहो, राकेट प्रौद्यौगिकी और भारत के अंतरिक्ष मिशनों से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मक ज्ञान प्रदर्शन का अवसर सुलभ कराना है। इस दौरान प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सुनील माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें