अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुरिया विशुनपुर में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कुछ अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर आई अहिरौली बाजार पुलिस ग्राम प्रधान से कहकर क्षतिग्रस्त हुई अंगुली को सही करवा दिया।
शनिवार को घटना की जानकारी होने पर बसपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र गौतम और काफी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इस घटना की कड़ी निंदा की। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि अंगुली खंडित हुई थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है।
इस दौरान बसपा उपाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, जितेंद्र गौतम, रोहित निगम, समरेंद्र सिंह सैथवार, प्रवीण कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।