पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे मार्ग पर सप्ताह में एक दिन छपरा से अमृतसर और अमृतसर से छपरा तक चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 05049/05050 को 12 दिसंबर से नियमित कर दिया जाएगा। इसके लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है। 12 दिसंबर से यह ट्रेन प्रत्येक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10:15 बजे से, सिवान से 11:18 बजे से, थावे से 11:55 बजे से, तमकुहीरोड से 12:25 बजे से पडरौना से 12:52 बजे से, कप्तानगंज से 13:35 बजे से, गोरखपुर से 14:40 बजे से, खलीलाबाद से 15:16 बजे से छूटकर बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला होते हुए जालंधर सिटी पहुंचेगी। संवाद