पडरौना। दो लग्जरी कार से हरियाणा से 720 बोतल अंग्रेजी शराब की खेप लेकर जा रहे अंतरजनपदीय दो तस्करों को हाटा कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर दबोच लिया।
दोनों तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं। जांच में कार का नंबर फर्जी मिला है। बरामद शराब की कीमत करीब 33 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते दो लग्जरी कार से बिहार में अंग्रेजी शराब का खेप जा रहा है।
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे कोतवाल सुशील शुक्ला और हाटा चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय ने हाईवे पर घेराबंदी कर दी। दो लग्जरी कार गोरखपुर से आते दिखाई दीं।
पुलिस ने उसे रोका तो चालक चकमा देकर निकलने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच के दौरान दोनों कार से 720 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यूपी 32जीक्यू0072, यूपी32एनएम5603 कार का नंबर प्लेट भी फर्जी लगा था। एक कार में चार अलग-अलग नंबरों का नंबर प्लेट मिला।पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरियाणा के जिला दादरी के चरखी गांव निवासी सुनील पुत्र बलबीर और चरखी दादरी जिला के निमली गांव निवासी संजय सोलंकी पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।प