फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रो का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षक हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष’
विज्ञापन

पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को जिले के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए संघ की तरफ से जारी आंदोलन के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशि शेखर पांडेय ने कहा कि संघ से जुड़े शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को पूरा करने के लिए शासन और प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के हित के लिए संगठन सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों का विनियमितीकरण, सेवा नियमावली का प्रकाशन आदि मांगों के समर्थन में शिक्षकों से हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान राजेश कुमार मिश्र, सत्यप्रकाश, अजय कुमार पांडेय, आशनरायन राय, नंदा पांडेय, सत्येंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें